पंचकूला भाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई अहम बैठक

0

बैठक में संगठन की मज़बूती, रचना,प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कुशल नेतृत्व से पिछले आठ साल के अंदर देश का मान पूरी दुनिया बढ़ाया : ज्ञानचंद गुप्ता

पार्टी को बूथ स्तर के पन्ना प्रमुख तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी ज़्यादा मजबूत व सुदृढ करना है: प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल

25 जनवरी तक प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों की सूची ज़िलाध्यक्ष को सौंपे: प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल

पंचकूला ( अजीत झा ) : भारतीय जनता पार्टी पंचकूला जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक आज पी.डब्ल्यू.डी विश्राम ग्रह पंचकूला में सम्पन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता तथा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख व जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा ज़िला महामंत्री परमजीत कौर, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवी नगर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मज़बूती , रचना, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से पिछले आठ साल के अंदर देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया। उन्होंने कहा इसी का परिणाम यह है कि आज भारत देश में जी-20 का आयोजन हो रहा है। यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों में योग जो हमारी प्राचीन विधा है उसे अपने देश में ही नहीं पूरी दुनिया में उसका प्रचलन करना। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाना एक बहुत बड़ा संदेश उन्होंने दुनिया को दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा अभी हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा सन् 2023 को मिलट्स ईयर घोषित किया है। यानी जो मोटा अनाज है जैसे बाजरा, ज्वार या रागी जैसे उसका प्रचलन बड़े उसके हमारे स्वास्थ्य के लिए क्या फ़ायदे हैं और वह कितना ज़रूरी है फ़ायदे क्या है ये भी संदेश पूरी दुनिया को दिया है। इसके साथ गरीबों के लिए लाई गई योजनाएं जैसे आयुष्मान योजना के आने से जो ग़रीब परिवार पहले इलाज नहीं करा पाते थे अब उनका इलाज इस योजना के माध्यम से होता है। देश की करोड़ों महिलाओं को गैस देखकर धुएं से छुटकारा दिलाया गया। उन्होंने कहा युवाओं के लिए स्टैंडअप एवं स्टार्टअप योजना है जिससे युवा आत्म निर्भर होकर अपना कार्य शुरू कर रहे हैं। इस प्रकार की अनगिनत योजनायें है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश वासियों के लिए शुरू की गई है।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं जिसमें किसानों के लिए मेरा पानी मेरी विरासत। जिसमें धान की फ़सल छोड़कर कोई अन्य फ़सल लगाने पर राज्य सरकार 8 हज़ार रुपया प्रति एकड़ देना शुरू किया है। इस योजना के आने के बाद प्रदेश के लगभग एक लाख एकड़ पर किसानों ने धान को छोड़कर अन्य फसलों लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा पहले मंडियों में किसानों की फसलों का भुगतान महीनों महीनों नहीं होता था। आज मंडी में फ़सल देने के साथ ही किसान के खाते में पैसा जा रहा है और साथ ही आढ़तियों का पैसा भी उनके खातों में जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बैठक को संबोधित करते कहा की संगठन को मजबूत करने के लिए हमें लगातार कार्य करते रहना है। प्रदेश महामंत्री ने मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्षों से मंडल कार्यसमिति, मंडल के कार्य एवं बूथ और पन्ना प्रमुखों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। एडवोकेट वेदपाल ने कहा हमे पार्टी को बूथ स्तर के पन्ना प्रमुख तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी ज़्यादा मजबूत व सुदृढ करना है।प्रदेश महामंत्री ने ज़िला पदाधिकारियों एवं प्रभारियों को मंडल की बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को आगामी 25 जनवरीतक प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों की सूची ज़िलाध्यक्ष को देने के लिए भी कहा।
इससे पूर्व जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा ज़िला को दीये गये कार्यक्रमों का वृत्त लिया। साथ ही उन्होने पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। संजय शर्मा ने आगामी दिनों में मण्डल स्तर पर कार्यसमिति बैठकें आयोजित करने के लिए भी कहा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *