देश के मछुआरों के सर्वांगीण विकास के लिए सहकार भारती के मतस्य प्रकोष्ठ ने अखिल भारतीय अभियान की शुरुआत की

मतस्य उद्योग एवं मछली पालन पर बनायीं गयी प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए होगा महासम्मेलन
रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़। मछली पालन एवं इससे जुड़े अन्य व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देते हैं I इसी क्रम में सहकार भारती के मतस्य प्रकोष्ठ ने अखिल भारतीय अभियान की शुरुआत की। सेक्टर 37 के कश्यप भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मतस्य प्रकोष्ठ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जयंती भाई केवट ने की। उन्होंने बताया की हाल ही में उज्जैन में आयोजित सहकार भारती के दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मलेन में विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। मतस्य उद्योग एवं मछली पालन पर बनायीं गयी प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी सम्मलेन में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। हरित एवं श्वेत क्रांति की तर्ज पर मतस्य उद्योग के विकास के लिए नीली क्रांति लाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए अखिल भारतीय बैठकों की शुरुआत की गयी है और इसी वर्ष मई महीने में ओडिसा के भुवनेश्वर में एक महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस महासम्मेलन में देश विदेश के मतस्य उद्योग से जुड़े लोगों एवं संस्थानों द्वारा विचार अभिव्यक्त किये जायेंगे।
चंडीगढ़ में आयोजित इस बैठक में सहकार भारती के राष्ट्रीय सह-प्रमुख पब्लिसिटी दिनेश दीक्षित के अलावा गुरचरण कश्यप उत्तर भारत जोन कन्वीनर मतस्य प्रकोष्ठ, राममोहन कश्यप को-कन्वीनर दिल्ली प्रदेश, डॉ सुनील कुमार, दर्शन सिंह मेहरा मतस्य प्रकोष्ठ जम्मू, प्रमोद कश्यप मतस्य प्रकोष्ठ पंजाब, गोपाल अत्री एवं कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।