दिल्ली के हालात , राजघाट, लाल किला सहित सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा यमुना का बाढ़ का पानी, कश्मीरी गेट पर चली नाव
दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा 208.40 मीटर तक पहुंच गया है।
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क से लेकर यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया।
इसके अलावा मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यमुना से लगते निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है।
लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें अलग-अलग जगहों पर बचाव कार्यों में लगाई गई हैं। लोगों को खाना, इलाज और रहने के लिए 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं।
अब तक यमुना के आस-पास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
वही दूसरी तरफ पीएम मोदी दिल्ली में बाढ़ की स्तिथि पर नजर बनाये हुए है | प्रधानमंत्री ने फ्रांस से अमित शाह को फोन करके दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। शाह ने पीएम को बताया, अगले 24 घंटे में यमुना का वाटर लेवल कम हो सकता है।
बाढ़ से दिल्ली के तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े, जिससे अगले एक-दो दिन दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा।
राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहने के निर्देश भी कर दिए गये है । वही गैर जरूरी सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में पानी भर जाने से रूट्स में बदलाव किया है।
Due to the escalating water levels of the Yamuna River, the approach road leading to Yamuna Bank Metro Station is currently inaccessible. Kindly plan your journey accordingly and consider alternate routes. However, interchange facility is available.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 13, 2023

