दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी सर्द हवाएं, यहां हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 15 से 17 फरवरी तक कई पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिससे उन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।
नई दिल्ली: आधी फरवरी बीत चुकी है लेकिन देशभर के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं ने सितम ढा रखा है। यह बर्फीली हवाएं मौसम को शुष्क कर रही हैं और सुबह शाम गलन के साथ ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि मौसम साफ़ रहेगा और दिनभर तेज धूप रहेगी। इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now