ट्रक के बाद अब राहुल गांधी ने ट्रेन से की यात्रा जनरल डिब्बे में बैठकर पूरा किया सफ़र
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2023/09/supreme-court-7-1695648242.jpg)
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता के बीच सुपर एक्टिव हैं। वह कभी किसानों से मिल रहे हैं और कभी बाइक मिस्त्रियों से। इसके साथ ही वह स्कूटी और ट्रक से यात्रा भी कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी आम लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। यहां वह उनसे समस्या और उनके समाधान के तरीके के बारे में बातचीत करते हैं। इसी बीच अब राहुल गांधी ने ट्रेन यात्रा की है।
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। बीजेपी और कांग्रेस जबरदस्त तरीके से प्रचार और जनसभाएं करने में जुटी है। इसी बीच राहुल गांधी आज सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह बिलासपुर से रायपुर के लिए जाने के लिए ट्रेन में चढ़ गए। यहां उन्होंने जनरल डिब्बे में बैठकर अपनी यात्रा पूरी की। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी साथ दिखीं।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi boards a train to travel from Bilaspur to Raipur in Chhattisgarh. pic.twitter.com/bguK6pCw7j
— ANI (@ANI) September 25, 2023