जेल में नहीं कम हुआ CM Arvind Kejriwal का 8.5 kg वजन, तिहाड़ प्रशासन का चौंकाने वाला खुलासा

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के वजन को लेकर एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जेल में केजरीवाल का 8.5 किलोग्राम वजन कम हो गया है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, अब तिहाड़ प्रशासन ने इन आरोपों के बाद केजरीवाल की सेहत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
तिहाड़ प्रशासन के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का जेल में 8.5 किलोग्राम वजन कम नहीं हुआ है, जैसा कि आप के मंत्री, सांसद और अन्य लोग कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 01.04.24 को जब केजरीवाल पहली बार तिहाड़ आये तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 08.04.24 और 29.04.24 को वह 66 किलोग्राम का था। जब वह चुनाव प्रचार के लिए 09.04.24 को जेल से निकले और 02.06.24 को वापस जेल आये। उस दिन यानी उनका वजन 63.5 KG था। 14.07.24 को उनका वजन 61.5 किलोग्राम था। यानी प्रभावी रूप से केजरीवाल ने 2 किलो वजन कम किया है।
तिहाड़ प्रशासन ने बताया है कि केजरीवाल ने वजन घटाने का काम भी उन्होंने जानबूझकर, स्पष्ट कारणों से किया था। जेल सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल 3 जून से से अपने घर से भेजा गया भोजन लौटा रहे हैं। जेल में पहली बार आने के समय वह जानबूझकर ऐसा खाना खा रहे थे जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए। प्रशासन ने बताया कि एम्स का एक मेडिकल बोर्ड लगातार केजरीवाल की निगरानी कर रहा है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मेडिकल बोर्ड के साथ नियमित परामर्श लेती रहती हैं।