जालंधर में पंजाब पुलिस का SHO गिरफ्तार, जाने वजह

इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस ने SHO को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए SHO का नाम राजेश अरोड़ा बताया जा रहा है।
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. राजेश कुमार अरोड़ा पर स्पा सेंटर के मालिक से पैसे लेने के मामले में अपने ही थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि राजेश अरोड़ा ने तीन लाख रुपए रिश्वत ली थी। पुलिस द्वारा SHO को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी मिली है कि इस एफआईआर में राजेश अरोड़ा के अलावा 2 और पुलिस मुलाजिमों को भी नामजद किया गया है उनके नाम संदीप और अनवर बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सारी जानकारी सामने आएगी।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now