चुनाव के बीच आम्रपाली दुबे की बांहों में रोमांस करते दिखे ‘निरहुआ’, 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

0

 

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच वो एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) से रोमांस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक सॉन्ग काफी ट्रेंड में है, जिसमें उन्हें आम्रपाली के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने की रील अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे अब तक 6 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

हम बात कर रहे हैं निरहुआ और आम्रपाली के गाने ‘मरून कलर सड़िया फसल’ का जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की रील को निरहुआ और आम्रपाली के फैन पेज की ओर से शेयर किया गया है। रील को शेयर करते हुए यह भी लिखा गया है कि भोजपुरी में पहली बार किसी रील ने 9 मिलियन क्रॉस किया हैं। वहीं इसे 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Video link 

https://www.instagram.com/reel/C6eQdpks3Bf/?igsh=b2Fka2Jha2w1Zmdw

 

गाने की बात करें तो ‘मरून कलर सड़िया फसल’ में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य किरदार में हैं। इस गाने को कल्पना और नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने में आम्रपाली और निरहुआ का रोमांस देखकर उनके फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ये गाना बहुत पसंद है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस गाने ने सभी का दिल छू लिया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दोनों की जोड़ी कमाल की है।’

https://www.instagram.com/reel/C6d705RyhmX/?igsh=cWo5bGYzdjFlbXF1

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *