चाँदवीर हुड्डा बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ वार रूम के चेयरमैन, रविन्द्र रावल तथा पवन जैन बने को-चेयरमैन

0

चंडीगढ़ :- हरियाणा में 15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों और भाजपा-जजपा सरकार की नाकामियों का जन जन तक प्रचार किया जाएगा। जींद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नारनौल से चौधरी उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम स्थापित किए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी की जनरल हाउस की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस लगातार चुनावी मोड में कार्य कर रही है। 14 जनवरी से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के अगले ही दिन हरियाणा कांग्रेस की तरफ से नए अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके तहत वोटर्स से वन टू वन संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान महंगाई, बेरोजागरी, अपराध और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में ताबड़तोड़ जॉइनिंग हो रही हैं। अब तक अन्य दलों से 37 पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

 

वार रूम के चेयरमैन होंगे धनखड़ और हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि नए अभियान के तहत बूथ लेवल पर 31-31 लोगों की कमेटी बनेगी। ये बोगस वोटों को कटवाएगी, लोगों की समस्याओं को उठाएगी और इनको पार्टी से जोड़ेगी। वहीं, लोकलभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से दिल्ली और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम बनाए जाएंगे। दिल्ली वार रूम का चेयरमैन जयदीप धनखड़ और को- चेयरमैन अमित यादव व अजय छिकारा को बनाया गया है। चंडीगढ़ वार रूम का चेयरमैन चाँदवीर हुड्डा और को-चेयरमैन रविंद्र रावल व पवन जैन को बनाया गया है। इसके अंतर्गत 30 कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे, जो सभी 10

 

लोकसभा क्षेत्रों विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालेंगे

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *