चंडीगढ़ में पलसोरा का ठेका सबसे महंगा बिका -221 करोड़ रुपए की कमाई की, जल्दी होगी बाकी ठेकों की ऑक्शन

0

 

 

मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ठेकों से 830 करोड़ रुपए का लक्ष्य

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।

 

 

प्रशासन की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए शहर में 95 शराब के ठेकों की नीलामी के लिए e-ऑक्शन हुई। सेक्टर 24 के पार्क व्यू होटल में यह नीलामी चली। जानकारी के मुताबिक आज कुल ठेकों में से 43 ठेकों की नीलामी हुई। पलसोरा का ठेका सबसे महंगा 11.65 करोड़ में बिका। वहीं सेक्टर 61 का ठेका 9.55 करोड़ में बिका। सेक्टर 48 का ठेका 8.95 करोड़ में बिका

थी। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ठेकों से 830 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि प्रशासन ने इस बार भी शहर के बॉर्डर एरिया में खुले ठेकों का रेट शहर के बीच बने ठेकों से ज्यादा रखा गया था।

 

धनास का ठेका नहीं बिका धनास की ठेकों का रिजर्व प्राइस काफी ज्यादा रखा गया था। पिछले वर्ष यह ठेका 11.55 करोड़ रुपए में बिका था। पंजाब के साथ सटा होने के चलते इस ठेके का बिजनेस काफी चलता है और पड़ोसी राज्य से भी यहां लोग शराब खरीदने आते हैं। चंडीगढ़ में शराब का रेट पंजाब के मुकाबले कम होने के चलते यहां पर ज्यादा भीड़ रहती है। हालांकि रिजर्व प्राइस ज्यादा होने के चलते यह ठेका नहीं बिका।

 

मौली जागरां ठेके का रिजर्व प्राइस

 

8.71 करोड़

 

पंचकूला बॉर्डर पर मौली जागरां में बना शराब का ठेका दूसरे नंबर पर है जहां सबसे ज्यादा कमाई होती है। इसका रिजर्व प्राइस 8.71 करोड़ रुपए रखा गया था। कार्टेलाइजेशन और एकाधिकार प्रथाओं के खतरे को कम करने के लिए एक व्यक्ति/संस्था/ कंपनी/फर्म संयुक्त रूप से अधिकतम 10 ठेके अलॉट करवा सकता है। नियमों में कहा गया था कि अगर कोई बोलीकर्ता 10 से ज्यादा ठेकों की सबसे ज्यादा बोली लगाता है तो भी वह सिर्फ 10 ही ठेकों के लिए योग्य होगा।

 

जानकारी के मुताबिक इस बार ठेकों जानकारी के मुताबिक इस बार ठेकों का रिजर्व प्राइस ज्यादा होने की वजह से कई ठेकों के लिए ठेकेदारों ने बोली नहीं लगाई है। एक्साइज विभाग के मुताबिक आज जो ठेके बच जाएंगे, उनकी फिर नीलामी की जाएगी। DC वीपी सिंह की निगरानी में यह बोली हुई।

 

नर्सिंग होम की साइट की भी नीलामी एस्टेट ऑफिस फ्री होल्ड बेसिस पर 4 नर्सिंग होम साइट की e-नीलामी भी कर रहा है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए प्रक्रिया बीते फरवरी से ही चल रही थी और 13 मार्च से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। चारों नर्सिंग होम साइट्स सेक्टर-33 सी में है। नीलामी साइट का रिजर्व प्राइस 18.25 करोड़ रुपए रखा गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *