चंडीगढ़ में आज शाम वाटर सप्लाई लो कई सेक्टरों में बिल्कुल पानी नहीं आएगा|

रिपेयरिंग के चलते परेशानी
रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
चंडीगढ़ में आम शाम को पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। कुछ सेक्टरों में लो प्रेशर से सप्लाई रहेगी और कुछ सेक्टरों में बिल्कुल पानी नहीं आएगा। रिपेयरिंग वर्क के चलते आज शाम को यह सप्लाई प्रभावित रहेगी।
शहर में शाम को 6 बजे से 8 बजे तक लो सप्लाई रहेगी। सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 और 63 में बिल्कुल पानी नहीं आएगा। सेक्टर 32 वाटर वर्क्स में आंशिक सप्लाई रहेगी। आज सुबह पानी की सुबह 3.30 से 9 बजे तक सामान्य सप्लाई रही थी। वहीं 3 मार्च को सुबह 5 से सुबह 9 बजे तक पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी। इसके अलावा शाम को 6 बजे रात 8:30 बजे तक सामान्य रूप से सप्लाई रहेगी।
यह रिपेयरिंग करनी है इसमें पाइपलाइन में 1 हजार MM डाइया स्लूइस वॉल्व को बदला जाना है ताकि वाटर वर्क्स, सेक्टर 39 से वाटर वर्क्स सेक्टर 32 और सेक्टर 52 में साफ पानी की सप्लाई हो सके। इसके अलावा अन्य मेंटेनेंस वर्क्स किए जाने हैं। इस रिपेयरिंग के चलते शाम को पानी की कम सप्लाई रहेगी।