चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल, दो ऐसे लोगों को धर दबोचा

चंडीगढ़ पुलिस आएदिन धोखाधड़ी गैंग का भंडाफोड़ करती है। जहां एक बार फिर चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को पकड़ा है। दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ऐसे लोगों को धर दबोचा है जो विदेश भेजने के नाम पर औरों को चूना लगाए जा रहे थे। उनके साथ धोखा करते हैं और उनका पैसा पी जाते थे।
चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए ये दोनों आरोपी पंजाब के जिला जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड हासिल की है। इस दौरान पुलिस इनसे और जानकारियां उगलवाएगी। बतादें कि, चंडीगढ़ पुलिस के एसपी केतन बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इनके गिरफ्तार होने की जानकारी दी.
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने जालंधर से आकर चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में इमीग्रेशन कंसलटेंट के नाम से ऑफिस खोल रखा था और लोगों को विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी किए जा रहे थे। बताया जाता है कि, करीब 15 शिकायतकर्ताओं से दोनों ने 2 करोड, 27 लाख 11 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। इसके अलावा आरोपियों ने मामले में शिकायतकर्ताओं के पासपोर्ट भी जला दिए। फिलहाल, अब इनपर गाज गिरेगी और कड़ी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही इनके नेटवर्क का भी भंडाफोड़ होगा।