घर पर ऐसे बनाएं कच्चे आम की चटनी, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबकी बन जाएगी फेवरेट

0

 

गर्मियों के मौसम में आम की चटनी अधिकतर हर घर में बनाई जाती हैं। कच्चे आम में लहसुन और कुछ मसाले डालकर  लाजवाब चटनी बनाई जाती है। इसका खट्टा मीटा स्वाद कर किसी को पसंद होता है। कच्चे आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर इसमें पड़ा लहसुन आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। जानिए कैसे घर में बनाएं लहसुन और हरी मिर्च के साथ कच्चे आम की टेस्टी चटनी।

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कच्चा आम
  • 2 हरा धनिया
  • थोड़ा हरा पुदीना
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा छिला हुआ
  • 7-8 कली लहसुन की कली
  • 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 3-4 हरी मिर्च

ऐसे बनाएं कच्चे आम की चटनी

सबसे पहले कच्चा आम को साफ करके इसका छिलका हटाकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब ग्राइंडर में लहसुन, कच्चा आम के टुकड़े , हरा धनिया, पुदीना अदरक, हरी मिर्च, भुना जीरा,  नमक और थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड कर लें। इसे एकदम बारीक पीस लें। आपकी चटनी बनकर तैयार है। इसे आप एक बाउल में निकाल लें और फ्रिज में रख दें। आप इस चटनी का इस्तेमाल 4-5 दिन तक कर सकते हैं।

(इनपुट- IT )

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर