गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉरिषस दौरे के दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से की मुलाकात

वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान गृह मंत्री के भाई श्री कपिल विज भी थे उपस्थित
चण्डीगढ़- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉरिषस दौरे के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर गृह मंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित थे।
विज ने मॉरिषस में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा व विचार-विमर्ष किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान भारत व मॉरिषस के परस्पर संबंधों के बारे भी चर्चा व विमर्ष हुआ तथा भारत व मॉरिषस के विकास के संबंध में चर्चा भी की गई। श्री विज ने बताया कि इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि विज गत 24 मार्च से मॉरिषस दौरे पर हैं।