गलत नक्शे पास कराने के मामले में बिल्डर गिरफ्तार: -पूर्व CM चन्नी का करीबी बिल्डर

0

 

 

मोहाली – खरड़ में कई प्रोजेक्ट्स

रागा न्यूज, चंड़ीगढ़– पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी एक बिल्डर को खरड़ से गिरफ्तार किया है। बिल्डर के मोहाली और खरड़ में कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। व्यक्ति की पहचान अंबिका ग्रुप के MD प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। कॉलोनियों के नाजायज नक्शे पास करवाने के मामले में उसे पकड़ा गया

है।

विजिलेंस ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी नगर काउंसिल, खरड़ के प्रधान भी रह चुके हैं। उस समय भी प्रोजेक्ट्स में कई कोताहियां बरती गई थीं। प्रवीण कुमार का चन्नी से पुराना रिश्ता बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रोजेक्ट पास करवाए गए थे। पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी हुई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *