खुले मैदान में मगरमच्छ से भिड़ गया घोड़ा, Video

सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो आए दिन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। कई वीडियो में जानवरों का शरारती अंदाज देख लोगों का दिल खुश हो जाता है तो कभी उनका खूंखार और शिकारी रूप देखकर लोगों दिल दहल जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों को एक-दूसरे का सामने करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक घोड़ा (Horse) और मगरमच्छ (Crocodile) आपस में लड़ रहे हैं। वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखने के बाद आप खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
वीडियो में एक काले घोड़े को खूंखार मगरमच्छ से लड़ते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि घोड़ा कैसे मैदान पर दौड़ रहा है और उसका सामना अचानक एक खूंखार मगरमच्छ से हो जाता है। इस बीच घोड़े की हरकत से तिलमिलाया मगरमच्छ घोड़े पर हमला बोल देता है, लेकिन अगले ही पल घोड़ा मगरमच्छ पर भारी पड़ता है। वह मगरमच्छ को लात मारते हुए भागकर निकल जाता है। घोड़ा खुद को चालाकी से बचाते हुए मगरमच्छ को धूल चटा देता है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर भी किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को @Animalbelngjerk नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देखा और 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो देखकर कई लोगों की इस पर प्रतिक्रिया भी आ रही है।
— Animals Being Jerk (@Animalbelngjerk) June 26, 2023