क्या आपका पेट साफ नहीं होता? नाश्ते में इन 3 फलों को जरूर करें शामिल

0

पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को कभी भी नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। क्योंकि भले ही आप किसी एक दिन इसे नजरअंदाज कर दें लेकिन हर दिन धीमे-धीमे करके ये बढ़ता जाता है। ये कभी बदहजमी का कारण बनता है तो कभी पेट दर्द का। तो, कभी ब्लोटिंग का। कारण चाहे जो भी हो आपका पेट साफ नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आपको पेट साफ करने वाले इन फलों के बारे में जानना चाहिए।

1. पपीता

पपीता खाना आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। सबसे पहले तो इसका फाइबर जो कि पेट की मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है। ये पहले पाचन क्रिया को तेज करता है और फिर आंतों की गतिविधियां बढ़ाता है। इससे मल त्याग आसान होता है और पेट साफ करने में मदद मिलती है।

2. नाशपाती

नाशपाती का सेवन, पेट साफ करने में मददगार है। ये एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और ये पाचन क्रिया को तेज करता है। ये शरीर से पानी सोख लेता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है जिससे कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।

 

3. कीवी

कीवी में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसमें एक्टिनिडाइन (actinidain) एंजाइम होता है जो कि डाइजेस्टिव एंजाम्स को बढ़ाता है। ये पाचन तंत्र को तेज करता है और आंतों के काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये विटामिन सी से भी भरपूर है जो कि कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। तो, अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा है या फिर कब्ज की समस्या बनी रहती है तो आपको अपने नाश्ते में इन फलों को शामिल करना चाहिए।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *