केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी बैठक शुरू: राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल :कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर बैठक

0

द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। भारत में कोविड-19 के 6,050 नए मामले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। जिसके चलते महामारी से उभरने वालों की कुल संख्या 4,41,85,858 हो गई है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.75 फीसदी है।

 

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.02 प्रतिशत है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 28,303 है। इसी अवधि में 1,78,533 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसके चलते अभी तक कुल मिलाकर 92.25 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,334 वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे वैक्सीनेशन की कुल संख्या 220.66 करोड़ हो गई है।

 

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *