कुवैत की एक इमारत में लगी आग, 40 भारतीयों की मौत, कई घायल
कुवैत के साउथ मंगफ में एक इमारत में आग लग गई. इस घटना में 43 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. आग में मरने वालों में 40 भारतीय भी शामिल हैं. कुवैती मीडिया के मुताबिक, आग बुधवार सुबह लगी। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के कई अस्पतालों में ले जाया गया है. मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रही हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि आग की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है. 40 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हमारे राजदूत चले गए हैं. हम आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
https://x.com/AymanMatNews/status/1800792852303118648?t=oqVwSMbR5lpXqj47tXrmLw&s=19
अधिकांश कर्मचारी इमारत में रहते थे
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 4:30 बजे लेबर कैंप की रसोई में आग लग गई. कुछ लोगों की मौत आग देखकर अपने अपार्टमेंट से कूदने के कारण हुई, जबकि अन्य की जलने और धुएं में सांस लेने से मौत हो गई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में करीब 195 कर्मचारी रहते थे। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है।
