कुछ ही दिनों में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होने की सम्भावना, बनेगा खट्टर का ही कृपापात्र !

0

 

कुछ ही दिनों में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होने की सम्भावना, बनेगा खट्टर का ही कृपापात्र !

चंडीगड़ ;- भाजपा शीर्ष नेतृत्व हरियाणा में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब किसी नए जिम्मेदार व्यक्ति को देना चाहता है। क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास ही प्रदेशाध्यक्ष की बागडोर है। जिस कारण वह संगठन के लिए पूरा समय नही दे पा रहे हैं। नए प्रदेशाध्यक्ष का पद पाने के लिए कई बड़े नेता लाईन में हैं।

बनेगा वही जिस पर मनोहरलाल खट्टर मेहरबान होगा। निजी सूत्रों की माने तो प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। पार्टी जब से हरियाणा में सत्ता में आई है, तभी से प्रदेश अध्यक्ष की कमान जाट बिरादरी को और सीएम की कुर्सी पर गैर जाट बिरादरी के व्यक्ति को बैठाती आई है। मगर नौ महीने पहले पार्टी ने हैरान करने वाला बड़ा फेरबदल करते हुए ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। ओपी धनखड़ जाट बिरादरी से आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा के अंदर काफी जोर-आजमाइश चल रही है। सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल चाहते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष भी उनकी पसंद का हो। शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने कई नाम सुझाए हैं, जिनमें कृष्णलाल पंवार, सुभाष बराला, अरविंद गौड़, संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर व कृष्ण बेदी शामिल हैं। ये सभी मनोहर के करीबी हैं। यह भी तय है कि जो भी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बनेगा होगा केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का खासमखास ।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *