कांग्रेस को झटका: दर्जनों पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर,
नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को आज जालंधर में उस समय मजबूती मिली जब 7 कांग्रेसी पार्षद पार्टी में शामिल हो गए। पार्षद ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया और आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व पार्षद शमशेर सिंह खैरा, दीपक शारदा, मनोज मनु, ओम प्रकाश, मनमोहन राजू, बालकिशन बाली, देशराज जस्सल आदि दर्जनों पार्षद कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आज सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद सुशील रिंकू और विधायक रमन अरोड़ा ने सभी पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now