कांग्रेस और देश के लिए चुनौतियों से भरा वक्त, BJP और RSS ने हर संस्था पर किया कब्जा : सोनिया गांधी

उन्होंने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश की हर संस्था पर कब्जा करलिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ कारोबारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है।
रायपुर : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के रायपुर अधिवेशन में अपने संबोधन में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए चुनौतियों से भरा समय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश की हर संस्था पर कब्जा करलिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ कारोबारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है।
सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा नफरत की आग भड़का रही है और अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों एवं महिलाओ को निशाना बनाया जा रहा है।