कलयुगी बेटे ने मा का किया कत्ल|

कस्सी से पीट पीट कर की हत्या|
रागा न्यूज़, सुनाम।सुनाम के लोंगोवाल के पास मंडेर कलां गांव में एक कलयुगी बेटे ने कस्सी से अपनी मां की कस्सी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अमरजीत कौर (60) अपने घर में लेटी हुई थी तभी उसके बेटे गुरदीप सिंह (35) ने उस पर लगातार कस्सी से हमला कर दिया, जिससे अमरजीत कौर की मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक गुरदीप सिंह बेहद गुस्सैल स्वाभाव का है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने एक पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
मृतका अमरजीत कौर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के चाचा की बेटी थी। एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ साल पहले उसका तलाक हो गया था और अब वह अपने माता-पिता और विवाहित बहन के साथ रह रहा था। घटना के वक्त हत्यारे की बहन घर से बाहर थी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने बहन को घर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक गुरदीप सिंह को उसके अनियंत्रित स्वभाव के चलते कई बार मनोरोग केंद्र में भर्ती कराया जा चुका है।
आरोपी का कुछ समय पहले ही तलाक हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है