एशियाई खेलों के छठे दिन आज भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते.
बीजिंग, 29 सितंबर
19वें एशियन गेम्स के छठे दिन आज भारत ने अब तक 5 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. चीन के हांगझू में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है.
निशानेबाजों ने आज 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। नीस में, रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी ने पुरुष युगल में रजत पदक जीता, जिससे भारत के अब तक पदकों की संख्या 30 हो गई है। जिसमें 8 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक सूची में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. चीन 173 पदकों के साथ पहले, दक्षिण कोरिया 88 पदकों के साथ दूसरे और जापान 82 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now