उत्तर भारत के कई जिलों में शून्य के करीब पहुंचा तापमान, Delhi में एक डिग्री तक जा सकता है पारा

0

दिल्ली में मौसम विभाग ने छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली पूर्वी राजस्थान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ 18 और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे शीत लहर की संभावना है। 18 तारीख तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में और उसके बाद 19 तारीख को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति की बहुत संभावना है। 17 से 19 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। 17 जनवरी की सुबह तक कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। इसके बाद 19 से 21 जनवरी के दौरान इसमें 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *