आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप वैद के घर पहुंची विजिलेंस

रागा न्यूज़, लुधियाना।
लुधियाना से पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक वैद के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में विजिलेंस की टीम जांच के लिए पहुंची थी।
विजिलेंस अधिकारियों ने अभी तक की जांच में सिर्फ यही बताया है कि आय से अधिक संपत्ति के एक मामले की जांच चल रही थी, जिसके तहत विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के घर जांच के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के सराभा नगर स्थित रिहायश और उसके साथ बनाए गए रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है। विजिलेंस की टीम पूरी जायदाद की पैमाइश कर रही है और पूर्व विधायक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस अधिकारियों ने पूर्व विधायक को भी घर में बैठा रखा है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।