आईएमए, से 35 को पांच लाख रुपए प्रदान किए

0

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), चण्डीगढ़ के सदस्य रहे स्वर्गीय डॉ. कर्नल जवाहर लूथरा ( रोटेरियन) की पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित कार्क्रम में उनकी धर्मपत्नी रोटेरियन इंदु लूथरा ने आईएमए को पांच लाख रुपए की डोनेशन प्रदान की।

आईएमए, से. 35, चण्डीगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रमणीक शर्मा ने इस दानराशि से आईएमए काम्प्लेक्स में एक कमरे को रेनोवेट करके उसे डॉ. कर्नल जवाहर लूथरा को समर्पित करने की घोषणा की

इस अवसर पर डॉ. कर्नल जवाहर लूथरा की पुत्रियां डॉ. वनिता गुलाटी, रोटेरियन कविता विज व उनके दामाद डॉ. शशि गुलाटी एवं नवीन विज भी उपस्थित रहे। डॉ. कर्नल जवाहर लूथरा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट थे। रोटेरियन डॉ. बलराम गुप्ता, डॉ. बीसी गुप्ता, कर्नल आरके शर्मा, प्रो. अलका कंसरा, डॉ. वनिता गुप्ता, रोटेरियन अनिल मेहन, रेखा, रोटेरियन डॉ. नितिन माथुर, डॉ. रोहित ग्रोवर, डॉ.अंशु ग्रोवर आदि के साथ-साथ आईएमए के पूर्व अध्यक्षों डॉ. वनिता गुप्ता, डॉ. वरिंदर काप्पल, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. नीरज कुमार व अन्य सदस्यगणों डॉ. नितिन माथुर, डॉ. कर्नल आरके शर्मा, डॉ. विवेक मल्होत्रा, डॉ. हर विनोद जिंदल व डॉ. एमपी सिंह आदि ने डॉ. कर्नल जवाहर लूथरा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *