अब फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियां भी करेंगी काम, पंजाब की बहन-बेटियों को मान सरकार का तोहफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मान ने कहा कि अब फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियों को भी नियुक्त किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस विभाग में लड़कियों की नियुक्ति के लिए काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियों की नियुक्ति नहीं होती थी क्योंकि नियम काफी सख्त होते थे, उन नियमों को सरल किया गया है। जल्द ही इस विभाग में लड़कियों को तैनात किया जाएगा।
पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जहां इस विभाग में लड़कियां काम करेंगी। वहीं उन्होंने आंगनवाड़ी के लिए 3000 और नियुक्तियां करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर यह बहन बेटियों को पंजाब सरकार का एक तोहफा होगा उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही बेटियों को मन सत्कार देती रही है। यही कारण है कि आज पंजाब में छह जिलों में एसएसपी और आठ जिलों की डीसी बेटियों को लगाया है।