अडानी ने भाजपा को कितना फंड दिया है- मनोज लुबाना

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ ने सोमवार को पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। जिसके जरिए उन्होंने तीन सवालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। उन्होंने अपने अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में पंजाब विश्वविद्यालय से अभियान की शुरुआत की।
इस बारे में मनोज लुबाना ने कहा।
सवालों में से एक में लिखा था, “अडानी द्वारा भाजपा को कितना फंड दिया गया है?”
उन्होंने आगे कहा कि
“अभियान पूरे देश में शुरू किया गया है। यह डोर-टू-डोर अभियान होगा जहां हम लोगों तक पहुंचेंगे। हम ये पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेज रहे हैं, ”
यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के कुछ दिनों बाद आया है।
अभियान के दौरान नवदीप सिंह, हर्षदीप सिंह बाठ, हरकीरत सिंह, हरमन जस्सर और अंश उपाध्याय भी मौजूद रहे।